पटरी पर दौड़ी वंदे भारत ट्रेन, आते ही झूम उठा शहर
टीकमगढ़ स्टेशन पर  वंदे भारत ट्रेन के आते ही झूम उठा शहर...

केंद्रीय मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, गूंज मोदी के नारे

वीरेंद्र कुमार बोले- अब सफर हुआ आसान, 6.30 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली

टीकमगढ़। टीकमगढ़ को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल गई है। मंगलवार को खजुराहो से ट्रेन का शुभारंभ हुआ। 11:30 बजे ट्रेन टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार छतरपुर से ट्रेन में बैठकर आए। स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही लोगों ने हर-हर मोदी के
नारे लगाकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। करीब 10 मिनट ठहरने के बाद वंदे भारत ट्रेन हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना हो गई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सहित भाजपा नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन के शुभारंभ के मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए वंदे भारत ट्रेन बड़ी सौगात है। इस ट्रेन के संचालन से खजुराहो, टीकमगढ़ और छतरपुर के लोगों को दिल्ली पहुंचने में काफी सुविधा होगी। वर्तमान में वंदे भारत ट्रेन देश के कई महानगरों तक
नहीं पहुंची है, लेकिन इस मामले में हम लोग काफी सौभाग्यशाली हैं। अब 6.30 घंटे में टीकमगढ़ से दिल्ली तक का सफ र तय हो सकेगा। मंगलवार को टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की। इस मौके पर रेलवे स्टेशन पर मंचीय कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें वीरेंद्र कुमार सहित रेल विभाग के अधिकारियों
ने वंदे भारत ट्रेन की खूबियां गिनाई। इस मौके पर जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, लोकसभा चुनाव प्रभारी विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना,पूर्व विधायक राकेश गिरी, गनेशी नायक, अभय यादव, अंशुल व्यास, विजय श्रोतिय, जन्मेजय तिवारी, सुरेश दौंदेरिया,
हर्षेश सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

15 मार्च से होगा रेगुलर संचालन..

15 मार्च से गाड़ी संख्या 22469 खजुराहो . हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू होगा। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन, सोमवार को छोडक़र चलेगी। खजुराहो स्टेशन से दोपहर 2:50 बजे शुरू होगी। टीकमगढ़ स्टेशन पर 4:10 बजे पहुंचकर 16:12 बजे रवाना होगी। रात 11:10 बजे
हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसके अलावा 15 मार्च से गाड़ी संख्या 22470 हजरत निजामुद्दीन से सुबह 6 बजे शुरू होगी और दोपहर 12:26 बजे टीकमगढ़ स्टेशन पर पहुंचकर 12:28 बजे रवाना होगी। दोपहर 2:20 बजे खजुराहो स्टेशन पहुंचेगी।